डीआइजी ने किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

Updated:
विज्ञापन

पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तरी छोटानागपुर सुनील भास्कर गुरुवार को डोमचांच पहुंचे़ डीआइजी ने यहां पुलिस अंचल का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

डोमचांच. पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तरी छोटानागपुर सुनील भास्कर गुरुवार को डोमचांच पहुंचे़ डीआइजी ने यहां पुलिस अंचल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पुलिस निरीक्षक कार्यालय, डोमचांच अंचल के पर्यवेक्षण, अपराध नियंत्रण संचिका, दैनिक प्रतिवेदन व मासिक प्रतिवेदन की समीक्षा की़ वहीं डोमचांच अंचल अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों से उनके थाना क्षेत्र की विधि-व्यवस्था को लेकर जानकारी ली़ साथ ही थाना में अभिलेखों व कार्य रिपोर्ट को सही तरीके से संधारित करने की बात कही़. डीआइजी ने पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों की कार्यशैली को व्यवहार कुशल रखने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया़ निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह, डोमचांच अंचल इंस्पेक्टर विनोद कुमार, डोमचांच थाना प्रभारी प्रेम कुमार, ढाब थाना प्रभारी नफीश अहमद आदि मौजूद थे़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola