कामरेड सौदागर सिंह का शहादत दिवस मनाया
संबोधित करते जिप सदस्य. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा में भाकपा ने कामरेड सौदागर सिंह का शहादत दिवस मनाया। नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया।
कोडरमा: भाकपा जिला परिषद कोडरमा की ओर से शनिवार को कामरेड सौदागर सिंह का शहादत दिवस मनाया गया. मौके पर जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि कामरेड सौदागर आजीवन कम्युनिस्ट पार्टी की सेवा में रहे. उन्होंने अपने क्षेत्र में पार्टी का विस्तार किया. उनका निधन 12 सितंबर 2016 को हुआ था. उनके निधन से कम्युनिस्ट पार्टी को काफी क्षति हुई.
जिला मंत्री अर्जुन यादव ने कहा कि सौदागर सिंह के नहीं रहने से पार्टी को काफी क्षति हुई है. उन्होंने बेंदी इलाके के लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया. सोनिया देवी ने कहा कि उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए सभी साथियों को संकल्प लेने की जरूरत है. अंचल मंत्री वीरेंद्र यादव व महेश प्रसाद सिंह ने भी उनके योगदान को याद किया.
मौके पर अनिल, कामेश्वर पंडित, सुरेश साव, रंजीत भारती, उदय भारती, लीलावती देवी, योगेश प्रसाद यादव, रिंकी देवी, पुष्पा देवी आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए