बीडीओ ने की विभागवार योजनाओं की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बीडीओ गौतम कुमार की अध्यक्षता में योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

जयनगर . प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बीडीओ गौतम कुमार की अध्यक्षता में योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सभी विभागों की योजनाओं का बिंदुवार समीक्षा करते हुए प्रगति तथा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया. बैठक में विशेष कर मनरेगा के तहत लंबित जॉब कार्ड भुगतान एवं कार्य प्रगति, पीएम आवास योजना, अबुआ आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लंबित आवेदनोंं, पंचायती राज के कार्यों, जनगणना, जन्म मृत्यु निबंध की अधतन प्रविष्टियां, कृषि विभाग की योजनाओं तथा अन्य संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. वहीं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि एवं आधारभूत संरचना से जुड़े सभी प्रमुख इंडिकेटरों की समीक्षा करते हुए डेटा की शुद्धता एवं नियमित अपडेट पर विशेष बल दिया गया. संपूर्णता अभियान 2.0 के छह प्रमुख इंडिकेटरों को प्राथमिकता देते हुए सत प्रतिशत प्राप्ति के लिए विभागों के बीच कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया गया. मौके पर पशुपालन पदाधिकारी डॉ. शोएब खान, सांख्यिकी पर्यवेक्षक कमल किशोर सिंह, प्रधान लिपिक नागेश्वर राम, नजीर भुवनेश्वर दास, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा विकास कुमार सिंह, प्रखंड समन्वयक विवेक कुमार, सुमित कुमार, जेएसएलपीएस नितेश कुमार, आकाशी प्रखंड फेलो अशोक कुमार, प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी प्रेम कुमार, प्रभारी कृषि पदाधिकारी अजय कुमार साव, एटीएम अमित कुमार, पंचायत सचिव राजेंद्र चौधरी, महेश किस्कू, राजेश कुमार, देवनारायण आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola