वार्षिक खेलकूद व एकेडमिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले पुरस्कृत

Updated:
विज्ञापन

चेचाई, चाराडीह स्थित विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक खेलकूद महोत्सव के अंतिम दिन अवार्ड सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कोडरमा. चेचाई, चाराडीह स्थित विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक खेलकूद महोत्सव के अंतिम दिन अवार्ड सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीरा यादव व विद्यालय के निदेशक अनिल कुमार ने संयुक्त रूप किया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत व लघु नाटिका का मंचन कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मौके पर वार्षिक खेलकूद व एकेडमिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को अतिथियों ने मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि डॉ नीरा यादव ने कहा कि समग्र शिक्षा का मतलब पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ सभी प्रकार के खेलकूद से जोड़ना होता है. आज के बच्चे शारीरिक खेल की जगह मोबाइल में मशगूल रहते है, जो कि एक सभ्य समाज के लिए घातक सिद्ध हो रहा है. निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि बच्चों के बेहतर विकास के लिए अभिभावकों को भी सक्रिय भूमिका निभाने की जरूरत है. बच्चों को घर पर मोबाइल न देकर खेलने के प्रेरित करें. इस अवसरपर भाजपा नेता रमेश हर्षधर, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी संतोष सिन्हा, सहोदया के अध्यक्ष सह मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार, सेक्रेड हार्ट के निदेशक प्रमोद कुमार, पासवा के प्रदेश सचिव तौफीक हुसैन, आरवीएस के निदेशक प्रवीण मोदी, विक्रमशिला के निदेशक निशांत कुमार, भारत विकास परिषद के सचिव छोटेलाल पांडेय, बीआर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक ओपी राय, विद्यालय की सह निदेशिका खुशबू गुप्ता आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola