कोडरमा: घर में कोई नहीं था, खिड़की का रॉड निकाल रहे थे दो युवक; अचानक पहुंचा भतीजा और बिगड़ गया खेल
झुमरीतिलैया के आजाद मोहल्ला में घर की खिड़की का रॉड निकालकर चोरी करने की कोशिश की गई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
कोडरमा: कोडरमा के झुमरीतिलैया थाना क्षेत्र के आजाद मोहल्ला बाईपास रोड निवासी अशोक पांडेय ने घर का खिडकी का रॉड निकालकर चोरी का प्रयास करने के मामले में थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में उन्होंने बताया है कि बुधवार को करीब 12:45 बजे उनके पुराने मकान में कोई नहीं था.
आपके शहर में
इसी दौरान सोनू सिंह निवासी आजाद मोहल्ला बाईपास रोड वार्ड नंबर- 5 तथा लड्डू रवानी निवासी तिलैया को कथित रूप से घर के खिडकी का रॉड निकालकर चोरी का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान अशोक पांडेय के भतीजे साहिल पांडेय पिता अजय पांडेय निवासी आजाद मोहल्ला वार्ड नंबर-5 ने दोनों को चोरी करते हुए देख लिया.
साहिल द्वारा शोर मचाने और पकड़ने का प्रयास किए जाने पर दोनों युवक मौके से भाग निकले. अशोक पांडेय ने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए