कोडरमा जंक्शन के पास होटल में युवती से कथित गलत व्यवहार, शिकायत लेकर थाने पहुंची शिक्षिका; लिखित आवेदन का इंतजार
कोडरमा जंक्शन के पास एक होटल में एक युवती के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. पीड़िता, जो एक निजी स्कूल में शिक्षिका है, ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है.
झुमरीतिलैया,कोडरमा: थाना क्षेत्र के कोडरमा जंक्शन के पास स्थित एक होटल में युवती के साथ कथित रूप से गलत व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर युवती ने पुलिस को जानकारी दी है. हालांकि, पुलिस के अनुसार देर शाम तक इस संबंध में कोई लिखित आवेदन नहीं मिला था.
आपके शहर में
बताया जाता है कि पीड़िता जिले के एक निजी स्कूल में शिक्षिका है और बाहर की रहने वाली है. उसका धनबाद के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. आरोप है कि शनिवार को युवक ने युवती को होटल में बुलाया, जहां उसके साथ कथित रूप से गलत व्यवहार किया गया.
घटना के बाद युवती शिकायत लेकर थाना पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए