मनरेगा योजनाओं की समीक्षा हुई

Published at :21 Feb 2014 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा योजनाओं की समीक्षा हुई

झुमरीतिलैया : कोडरमा प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में गुरुवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख राजकुमार यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मनरेगा से संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी. साथ ही योजनाओं की प्रगति पर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान प्रत्येक पंचायत में सामान्य रूप से विकास के मुद्दे पर जन […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : कोडरमा प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में गुरुवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख राजकुमार यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मनरेगा से संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी. साथ ही योजनाओं की प्रगति पर विचार-विमर्श किया गया.

इस दौरान प्रत्येक पंचायत में सामान्य रूप से विकास के मुद्दे पर जन प्रतिनिधियों के बीच सहमति बनी. इस दौरान बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता ने कहा कि प्रत्येक माह में एक दिन प्रखंड मुख्यालय में शिविर लगा कर विकलांगता व सरकार की अन्य लाभकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया जायेगा. इस मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड सहायक प्रसार पदाधिकारी, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी, सीडीपीओ,बीडीओ, एमओ आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola