स्वच्छता से दूर रहती है बीमारी : डॉ वर्णवाल
Updated at : 10 Aug 2016 7:24 AM (IST)
विज्ञापन

आदर्श शिशु निकेतन के बच्चों ने स्कूल परिसर के आसपास तथा नेताजी उद्यान में स्वच्छता अभियान चलाया जयनगर : प्रखंड के हिरोडीह स्थित आदर्श शिशु निकेतन के स्कूली बच्चों ने मंगलवार को स्कूल परिसर के आसपास तथा नेताजी उद्यान में स्वच्छता अभियान चलाते हुए परिसर की साफ सफाई की. इस दौरान प्राचार्य डॉ बीएनपी वर्णवाल […]
विज्ञापन
आदर्श शिशु निकेतन के बच्चों ने स्कूल परिसर के आसपास तथा नेताजी उद्यान में स्वच्छता अभियान चलाया
जयनगर : प्रखंड के हिरोडीह स्थित आदर्श शिशु निकेतन के स्कूली बच्चों ने मंगलवार को स्कूल परिसर के आसपास तथा नेताजी उद्यान में स्वच्छता अभियान चलाते हुए परिसर की साफ सफाई की. इस दौरान प्राचार्य डॉ बीएनपी वर्णवाल ने बच्चों को स्वच्छता का गुण बताते हुए कहा कि स्वच्छता से बीमारी दूर भागती है. आप जितना साफ सुथरा रहोगे उतना ही निरोग रहोगे. उन्होंने कहा कि खाना खाने के बाद तथा शौच से आने के बाद हाथों की सफाई साबुन से जरूर करें.
उन्होंने कहा कि खाना व पानी पीने के मामले में भी स्वच्छता का पूरा ध्यान रखे. अपने घर व आसपास की नियमित सफाई करे. अभियान में शिक्षक साकेत केशव के अलावा विद्यार्थियों में सन्नी मंडल, आशीष कुमार, गणपति कुमार, राधे कुमार साव, सचिन कुमार, नमन कुमार, सागर कुमार, आनंद दास, करण दास, धर्मवीर दास आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




