महिला रांची से बरामद, युवक गिरफ्तार

मरकच्चो : थाना क्षेत्र के जामू से करीब एक माह से लापता महिला को पुलिस ने कोकर, रांची से बरामद कर लिया है.थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मामले को लेकर महिला के पति सहदेव साव ने थाना में सनहा दर्ज कराया था. बाद में महिला के पिता ने 27 दिसंबर को एक दूसरा […]
मरकच्चो : थाना क्षेत्र के जामू से करीब एक माह से लापता महिला को पुलिस ने कोकर, रांची से बरामद कर लिया है.थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मामले को लेकर महिला के पति सहदेव साव ने थाना में सनहा दर्ज कराया था. बाद में महिला के पिता ने 27 दिसंबर को एक दूसरा आवेदन देकर नवलशाही थाना क्षेत्र के पुरनाडीह निवासी दीपक कुमार साव को नामजद आरोपी बनाते हुए आरोप लगया था कि उक्त युवक उनकी बेटी को लेकर फरार हो गया है.
उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर एसआइ अब्दुल रवानी को रांची भेजा गया. जहां सदर थाना पुलिस के सहयोग से महिला को बरामद किया. साथ ही आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया. आरोपी युवक को जेल व महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




