भोले के भक्तों के लिए बुरी खबर, रांची से देवघर विमान सेवा अचानक कर दिया गया बंद, ये है बड़ी वजह

Updated:
विज्ञापन

indigo flight (File)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ranchi Deoghar Flight Cancelled: रांची से देवघर फ्लाइट सर्विस को अचानक बंद कर दिया गया है. अब यात्रियों को देवघर जाने के लिए ट्रेन के भरोसे ही रहना होगा.

विज्ञापन

देवघर : फ्लाइट के जरिये रांची से देवघर जाने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है. क्योंकि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से प्रतिदिन उड़ान भरनेवाली रांची- देवघर विमान सेवा को बंद कर दिया है. इसके बाद रांची से देश के विभिन्न राज्यों के लिए उड़ान भरने वाली विमानों की संख्या 27 हो गयी है. अब देवघर जाने के लिए यात्रियों को ट्रेन के भरोसे ही रहना होगा.

विज्ञापन

मार्च के शिड्यूल में शामिल था रांची से देवघर के लिए विमान सेवा

विमान संख्या 6ई7965/7964 ( देवघर- रांची- देवघर) दोपहर 12.30 बजे रांची आती थी और 12.50 बजे देवघर के लिए उड़ान भरती थी. इस बाबत इंडिगो के अधिकारी ने बताया कि अचानक रांची-देवघर विमान को बंद कर दिया गया है. जबकि मार्च के शिड्यूल में विमान सेवा को शामिल रखा गया था. अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशनल कारणों से विमान सेवा को बंद किया गया है.

Also Read: 21 मार्च को आपके शहर में क्या है 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर का भाव, यहां देखें

श्रद्धालुओं के लिए बड़ा झटका

रांची से देवघर की दूरी 50 मिनट से 1 घंटे में पूरी हो जाती थी. इस फैसले के बाद से सबसे बड़ा झटका श्रद्धालुओं को लगा है. क्योंकि इससे पहले रांची से जाने वाले श्रद्धालु एक दिन में ही बाबा मंदिर से भोलेनाथ के दर्शन कर लौट जाते थे. अब उनके सामने ट्रेन का ही एकमात्र विकल्प मिलेगा. फिलहाल रांची से सीधी विमान सेवा दिल्ली के लिए 08, बेंगलुरु और कोलकाता के लिए 04, हैदराबाद के लिए 03, मुंबई के लिए 02 विमान है. वहीं पटना, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चेन्नई और पुणे के लिए एक-एक विमान प्रतिदिन है.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola