देवघर तीर्थाटन पर आए गुजरात के 32 श्रद्धालुओं के बैग चोरी, CCTV में कैद हुई टोटो सवार चोरों की करतूत

Updated:
विज्ञापन

AI-generated काल्पनिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुजरात से देवघर आए 32 तीर्थयात्रियों की बस से नकदी और कपड़ों से भरे पांच बैग चोरी हो गए. चोरों ने देर रात करीब 3 बजे इस वारदात को अंजाम दिया. यह पूरी घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

विज्ञापन

देवघर : गुजरात से देवघर पहुंचे 32 श्रद्धालुओं की बस से नकदी और कपड़े समेत पांच बैग चोरी होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में गांधीनगर, गुजरात निवासी बस चालक ने नगर थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. पूरा घटनाक्रम एक होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालुओं में गांधीनगर निवासी रोशनी के बैग में 10 हजार रुपये थे.

विज्ञापन

25 दिनों के तीर्थाटन पर निकले थे श्रद्धालु

बताया गया कि सभी 32 श्रद्धालु 25 दिनों के तीर्थाटन पर निकले हैं. इसी क्रम में शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे उनकी बस देवघर पहुंची. जटाही मोड़ के समीप होटल के पास बस खड़ी कर सभी श्रद्धालु सो गये.

टोटो से पहुंचे चोर, बैग लेकर हुए फरार

बताया गया कि देर रात करीब तीन बजे टोटो से कुछ चोर वहां पहुंचे. इसके बाद बस से पांच बैग चोरी कर फरार हो गये. चोरी हुए बैग में नकदी समेत कपड़े आदि रखे हुए थे.

CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

बस से बैग चोरी किए जाने का पूरा घटनाक्रम होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. मामले में बस चालक ने नगर थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola