गाली देने व रंगदारी मांगने को लेकर मामला दर्ज

गाली देने व रंगदारी मांगने को लेकर मामला दर्ज झुमरीतिलैया : वार्ड नंबर पांच निवासी संजीव कुमार खेतान ने तिलैया थाना में गाली गलौज व रंगदारी मांगने को लेकर मामला दर्ज कराया है. श्री खेतान ने कहा है कि गुरुवार की दोपहर तीन बजे वे अपने आॅफिस दुर्गा कांप्लेक्स में काम कर रहे थे. इसी […]
गाली देने व रंगदारी मांगने को लेकर मामला दर्ज
झुमरीतिलैया : वार्ड नंबर पांच निवासी संजीव कुमार खेतान ने तिलैया थाना में गाली गलौज व रंगदारी मांगने को लेकर मामला दर्ज कराया है. श्री खेतान ने कहा है कि गुरुवार की दोपहर तीन बजे वे अपने आॅफिस दुर्गा कांप्लेक्स में काम कर रहे थे. इसी दौरान दीपा खाटुवाला पति अजीत खाटुवाला जैन मंदिर गली निवासी ने उनके कार्यालय में घुस कर गाली गलौज की तथा पचास हजार रुपये रंगदारी की मांग की. वहीं दीपा खाटुवाला ने भी तिलैया थाना में गाली देने व बुरी नजर रखने का मामला दर्ज कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




