विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर, 55 लोगों की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन

शिविर में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झुमरीतिलैया में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 55 लोगों की जांच की गई और उन्हें जरूरी चिकित्सीय परामर्श दिया गया।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया, कोडरमा: मारवाड़ी युवा मंच झुमरीतिलैया शाखा की ओर से शनिवार को विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस पर डी-क्लब में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर में क्षेत्र के 55 लोगों के ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी) और वजन की जांच कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया गया.

विज्ञापन

शाखा पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को प्राथमिक चिकित्सा और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि व्यस्त जीवनशैली के कारण लोग अक्सर अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर देते हैं, जिससे भविष्य में गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

शिविर के सफल संचालन में मंच के सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया. मौके पर शाखा अध्यक्ष मोहित संगई, सचिव अतुल खेतान, कोषाध्यक्ष महावीर खेतान, परियोजना निदेशक रोहित संगई, अजय शर्मा, विनीत संगई समेत अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola