बिरहोर नवजात की मौत इलाज की कमी से हुई

Updated at : 11 Sep 2015 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
बिरहोर नवजात की मौत इलाज की कमी से हुई

कोडरमा : डोमचांच की मसनोडीह पंचायत स्थित जियोरायडीह में बिरहोर परिवार के दो नवजात की मौत के मामले में जांच कमेटी ने प्रारंभिक रिपोर्ट उपायुक्त काे सौंपी है. कमेटी की ओर से फाइनल रिपोर्ट अभी उपायुक्त छवि रंजन को नहीं सौंपी गयी है. बताया जाता है कि डीआरडीए निदेशक किरण बाला की अगुवाई में बनी […]

विज्ञापन

कोडरमा : डोमचांच की मसनोडीह पंचायत स्थित जियोरायडीह में बिरहोर परिवार के दो नवजात की मौत के मामले में जांच कमेटी ने प्रारंभिक रिपोर्ट उपायुक्त काे सौंपी है. कमेटी की ओर से फाइनल रिपोर्ट अभी उपायुक्त छवि रंजन को नहीं सौंपी गयी है.

बताया जाता है कि डीआरडीए निदेशक किरण बाला की अगुवाई में बनी जांच समिति की ओर से सौंपी गयी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट को देख उपायुक्त ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. एक दो दिन में जांच समिति रिपोर्ट सौंपेगी. प्रारंभिक रिपोर्ट में जांच अधिकारियों ने बच्चों की मौत के मामले में इलाज की कमी को एक प्रमुख कारण माना है. डीआरडीए निदेशक किरण बाला ने बताया कि चूंकि महिला का प्रसव घर पर हुआ था और उसे पहले भी उचित सुविधा व प्रसव के बाद बेहतर इलाज समय पर नहीं मिला, इसकी जानकारी मिली है.

फिलहाल पूरी जानकारी जुटायी जा रही है. उन्होंने बताया कि उक्त गांव में मनरेगा के तहत 48 शौचालय का निर्माण कराया जायेगा. साथ ही आदिम जनजाति पेंशन योजना का लाभ भी बिरहोर परिवारों को दिया जायेगा. इधर, उपायुक्त छवि रंजन ने अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान आदिम जनजाति के संपूर्ण विकास के लिए गाइड लाइन दिया है. उन्होंने सभी बीडीओ को अपने प्रखंड में रह रहे

आदिवासियों की संख्या का सर्वे कर उनको अभी तक मिली योजना व उसकी स्थिति की जानकारी मांगी है. साथ ही उपायुक्त ने बिरहोर परिवारों की क्या जरूरत है, इसका भी एक डाटा मांगा है, ताकि योजना का लाभ इनको मिल सके. उल्लेखनीय है कि जियोरायडीह में सिकंदर बिरहोर व अंजली बिरहोरिन के दो नवजात बच्चों की मौत जन्म के एक माह बाद ही हो गयी थी. डॉक्टरों ने बच्चों की मौत का कारण निमोनिया बताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola