टिकट जांच में 536 यात्री पकड़े गये, 4.30 लाख रुपये जुर्माना वसूला

Updated:
विज्ञापन

जांच करतें टीटीई. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद रेल मंडल में चलाए गए मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 536 बिना टिकट यात्रियों से 4.30 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। रेलवे ने उचित टिकट लेकर यात्रा की अपील की।

विज्ञापन

कोडरमा: धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान विभिन्न स्टेशनों के अलावा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में टिकटों की जांच की गयी. अभियान में बिना टिकट यात्रा करने, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने और बिना बुक कराये सामान के साथ सफर करने वाले कुल 536 यात्रियों को पकड़ा गया. इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में कुल 4,30,210 रुपये की राशि वसूली गयी.

विज्ञापन

अनारक्षित टिकट काउंटरों पर बढ़ी भीड़

टिकट जांच के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ देखी गयी. जांच टीम ने पकड़े गये यात्रियों को भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की हिदायत दी.

धनबाद मंडल की ओर से बताया गया कि टिकट जांच का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट लेकर ही प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करें और अपने टिकट में निर्धारित श्रेणी में ही यात्रा करें. नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola