मुखिया सदस्यों का हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन

जयनगर : प्रखंड मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में पंससों की बैठक प्रमुख जयप्रकाश राम की अध्यक्षता में हुई. संचालन बीडीओ अमित कुमार ने किया. बैठक में सदस्यों ने कहा कि पंससों की नियमित बैठक होने से योजनाओं को गति मिलेगी व समस्याओं का निराकरण होगा. कई सदस्यों ने पदाधिकारियों की कम उपस्थिति पर रोष जताते […]

विज्ञापन

जयनगर : प्रखंड मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में पंससों की बैठक प्रमुख जयप्रकाश राम की अध्यक्षता में हुई. संचालन बीडीओ अमित कुमार ने किया. बैठक में सदस्यों ने कहा कि पंससों की नियमित बैठक होने से योजनाओं को गति मिलेगी व समस्याओं का निराकरण होगा. कई सदस्यों ने पदाधिकारियों की कम उपस्थिति पर रोष जताते हुए कहा कि ऐसे पदाधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौके पर मुखिया सदस्यों का चयन लॉटरी से किया गया. इसमें मुखिया बाला लखेंद्र पासवान, हिंद किशोर राम, भीम यादव, बबीता देवी, अशोक यादव का चयन हुआ. मौके पर डाॅ अजीत कुमार मंडल, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी रवि रंजन, कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार गुप्ता, एसआइ रंजीत कुमार, जेइ प्रमोद कुमार, शैलेंद्र कुमार तिवारी, पर्यवेक्षिका माधुरी कुमारी, पंसस सुरेश यादव, अजय यादव, बसंती देवी, सोनी देवी, पंसस प्रतिनिधि मुन्ना यादव मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola