बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मिल कर करें प्रयास
Updated at : 09 Jan 2020 11:53 PM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : राजकीयकृत मध्य विद्यालय पावरगंज में अभिभावक-शिक्षक दिवस मना. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद अविनाश कौर मौजूद थी. मौके पर प्रधानाचार्य सीमा कुमारी चौधरी ने विद्यालय प्रमाणीकरण पर विस्तार से जानकारी दी. ज्ञान सेतु में आधार रेखीय आकलन का स्वरूप और महत्व को रेखांकित किया. साथ ही आगे के लिए अपना लक्ष्य बताया. […]
विज्ञापन
लोहरदगा : राजकीयकृत मध्य विद्यालय पावरगंज में अभिभावक-शिक्षक दिवस मना. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद अविनाश कौर मौजूद थी. मौके पर प्रधानाचार्य सीमा कुमारी चौधरी ने विद्यालय प्रमाणीकरण पर विस्तार से जानकारी दी. ज्ञान सेतु में आधार रेखीय आकलन का स्वरूप और महत्व को रेखांकित किया. साथ ही आगे के लिए अपना लक्ष्य बताया. विद्यालय में बच्चों की नियमित उपस्थिति पर जोर दिया. मौके पर नियमित और अनियमित आने वाले विद्यार्थियों पर भी चर्चा की गयी.
कार्यक्रम में नियमित विद्यालय आने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया. विद्यार्थियों का अधिगम स्तर बढ़ाने को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों ने शपथ ली. मौके पर अविनाश कौर ने कहा कि बच्चों के भविष्य के लिए शिक्षक और अभिभावक मिल कर प्रयास करें.
ताकि बच्चों का भविष्य बेहतर हो सके और अभिभावक भी प्रयास करें कि बच्चे लगातार विद्यालय जायें. ताकि हम सभी के प्रयास से इस विद्यालय का स्थान जिले में अव्वल हो सके. इस अवसर पर शिक्षिका मंजू देवी, अर्चना कुमारी, दिव्या मिंज, रौनक जहां, अभिभावक तुजवंती सिन्हा, रितु सिन्हा, मोहम्मद मंजूर खान, मनोज पंडा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




