पांच लाख की सुपारी देकर करायी छोटू की हत्या

Updated:
विज्ञापन

कोडरमा बाजार : पुलिस ने 24 घंटे के अंदर छोटू सोनी उर्फ जयप्रकाश सोनी हत्याकांड का खुलासा करने में सफलता पायी है. पुलिस ने कांड के मुख्य आरोपी पांडेयडीह मुस्लिम टोला निवासी जमाल अंसारी (पिता महबूब मियां) को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त पल्सर बाइक, एक देसी पिस्तौल, दो देसी कट्टा, 3.15 […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : पुलिस ने 24 घंटे के अंदर छोटू सोनी उर्फ जयप्रकाश सोनी हत्याकांड का खुलासा करने में सफलता पायी है. पुलिस ने कांड के मुख्य आरोपी पांडेयडीह मुस्लिम टोला निवासी जमाल अंसारी (पिता महबूब मियां) को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त पल्सर बाइक, एक देसी पिस्तौल, दो देसी कट्टा, 3.15 का छह जिंदा गोली और 7.65 का एक जिंदा गोली बरामद किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्य आरोपी ने हत्या को लेकर पांच लाख की सुपारी दी थी. हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद एसपी के निर्देश पर जांच टीम गठित कर मामले का अनुसंधान शुरू किया गया. अनुसंधान के क्रम में कांड के प्राथमिकी अभियुक्त जमाल अंसारी को होली फैमिली अस्पताल के समीप स्थित एक गैरेज से गिरफ्तार किया गया.

पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए उसने बताया कि मृतक छोटू सोनी के चाचा ने जमीन बिक्री के लिए उसके साथ एग्रीमेंट किया था, जबकि उक्त जमीन को छोटू सोनी अपना बताते हुए स्वयं बेचना चाह रहा था, जिसके कारण अक्सर दोनों के बीच बकझक होते रहती थी.

एक अन्य जमीन को लेकर बीते चार जून को दूधीमाटी में मीटिंग हुई थी जिसमें जमाल अंसारी को पांच लाख रुपये रुपये नकद छोटू सोनी को देने को कहा गया था, जिसमें से दो लाख रुपये ईद की शाम को जमाल ने छोटू को देने की बात कही थी. एसडीपीओ ने बताया कि पैसे की लेनदेन को लेकर प्रायः दोनों में बकझक होते रहता था.

दोनों को एक दूसरे से भय था, जिसके कारण जमाल अंसारी ने अपने पहचान के विद्यापुरी तिलैया निवासी शेखर विश्वकर्मा, रोशन पांडेय व असनाबाद के शाहिद खान उर्फ प्रिंस से मिल कर छोटू सोनी की हत्या की सुपारी उक्त तीनों को पांच लाख में रुपये में दी और अग्रिम के रूप में 20 हजार दिया. फिलहाल तीनों फरार हैं. ज्ञात हो कि बीते पांच जून की देर रात जमीन कारोबारी छोटू सोनी उर्फ जयप्रकाश सोनी की हत्या पांडेयडीह मुस्लिम टोला में बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली मार कर कर दी थी.

अपराधियों ने सोनी के सिर पर छह गोली मारी था, जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी थी. मामले को लेकर मृतक के भाई सुनील कुमार सोनी के द्वारा कोडरमा थाना में कांड संख्या 83/19 मामला दर्ज कराते हत्या का आरोप जमाल अंसारी समेत दो अज्ञात पर लगाया था. घटना के दूसरे दिन छह जून को आक्रोशित ग्रामीणों ने 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी समेत अन्य मांगों को लेकर रांची-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था. अधिकारियों के आश्वासन पर जाम को हटाया गया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola