ePaper

जगमग होंगे जिले के 15 संस्थान

Updated at : 28 Mar 2019 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
जगमग होंगे जिले के 15 संस्थान

सिमरिया : चतरा जिले के 15 महत्वपूर्ण संस्थानों को अब बिजली की समस्या से निजात मिलेगा. राज्य सरकार ने इन संस्थानों को सोलर सिस्टम की सुविधा से लैस करने का काम शुरू कर दिया है. सोलर लाइट प्रधानमंत्री सोलर ऊर्जा योजना के तहत ज्रेडा कंपनी द्वारा लगाया जा रहा है. सोलर लाइट सिस्टम अस्पताल, स्वास्थ्य […]

विज्ञापन

सिमरिया : चतरा जिले के 15 महत्वपूर्ण संस्थानों को अब बिजली की समस्या से निजात मिलेगा. राज्य सरकार ने इन संस्थानों को सोलर सिस्टम की सुविधा से लैस करने का काम शुरू कर दिया है. सोलर लाइट प्रधानमंत्री सोलर ऊर्जा योजना के तहत ज्रेडा कंपनी द्वारा लगाया जा रहा है. सोलर लाइट सिस्टम अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र व थाना में लगाया जा रहा है.

बुधवार को सिमरिया रेफरल अस्पताल को सोलर सिस्टम उपलब्ध करा दिया गया. इससे अस्पताल में प्रसव केंद्र, कुपोषण केंद्र ,मरीज केंद्र व औषधि केंद्र में बिजली की समस्या दूर होगी. पूर्व में इन केंद्रों में सप्ताह में महज दो से तीन दिन जेनरेटर के सहारे बिजली पहुंच पाती थी. रेफरल अस्पताल के चिकित्सा डॉ सुदीप ने कहा कि सरकार की यह योजना अस्पताल के लिए वरदान साबित होगी.
रेफरल अस्पताल के अलावे सिमरिया थाना, चतरा, गिद्धौर, लावालौंग, प्रतापपुर, कुंदा, हंटरगंज, टंडवा व इटखोरी के 15 स्वास्थ्य केंद्र व थानों में सोलर सिस्टम लगाया जा रहा है. हर संस्थान को कम से कम 20 केवी बिजली मिलेगी. सरकार हर संस्थान में दस लाख रुपये की लागत से सोलर सिस्टम लगा कर बिजली की सुविधा उपलब्ध करा रही है. उक्त संस्थानों में 30 सोलर प्लेट व 10 केवी वाट की बैटरी लगायी जा रही है. सभी पंद्रह संस्थानों में यह सुविधा मुहैया कराने में डेढ़ करोड़ रुपए खर्च होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola