अतिक्रमण हटाओ अभियान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : शहर को व्यवस्थित व ट्रैफिक जाम से मुक्त करने के उद्देश्य से नगर पर्षद द्वारा लगातार शहर मुख्य मार्गों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार को भी यह अभियान कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश कुमार यादव के नेतृत्व में चलाया गया. अभियान के दौरान ओवरब्रिज, स्टेशन रोड, हटिया गली, खुदरा पट्टी गली, […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : शहर को व्यवस्थित व ट्रैफिक जाम से मुक्त करने के उद्देश्य से नगर पर्षद द्वारा लगातार शहर मुख्य मार्गों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार को भी यह अभियान कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश कुमार यादव के नेतृत्व में चलाया गया. अभियान के दौरान ओवरब्रिज, स्टेशन रोड, हटिया गली, खुदरा पट्टी गली, डॉक्टर गली से ब्लॉक रोड के मुहाने तक में सड़क किनारे किये गये अतिक्रमण को हटाते हुए उनके सामानों को जब्त कर लिया गया.
हालांकि बाद में जुर्माना लगाकर सामानों को वापस कर दिया गया. इधर, लगभग दो दिनों के बाद अभियान शुरू होते ही सभी फुटपाथी दुकानदार पुलिस बल और अधिकारियों को देख कर इधर-उधर भागने लगे. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश कुमार ने बताया कि अभियान लगातार चलाया जायेगा. जब तक स्थिति में सुधार नहीं आ जाता.
वहीं कुछ दुकानदार जो अभी भी नो वेंडिंग जॉन में रह रहे हैं, उन्हें भी वेंडिंग जॉन में भेजा जायेगा. अभियान में सफाई निरीक्षक राजू राम, विमल शर्मा, सुमिरन विश्वास समेत दर्जनों कर्मी व पुलिस बल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










