प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह आठ को
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2018 5:43 AM
विज्ञापन
10वीं, 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के साथ मेडिकल इंजीनियरिंग में सफल छात्र होंगे सम्मानित झुमरीतिलैया स्थित शिव वाटिका में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा कार्यक्रम कोडरमा : प्रभात खबर की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. विद्यार्थियों के सम्मान के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का […]
विज्ञापन
10वीं, 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के साथ मेडिकल
इंजीनियरिंग में सफल छात्र होंगे सम्मानित
झुमरीतिलैया स्थित शिव वाटिका में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा कार्यक्रम
कोडरमा : प्रभात खबर की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. विद्यार्थियों के सम्मान के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन आठ जुलाई दिन को किया गया है. कार्यक्रम सुबह 10 बजे से रांची-पटना रोड स्थित शिव वाटिका, झुमरीतिलैया में आयोजित होगा.
हालांकि, सम्मानित होनेवाले विद्यार्थियों को समारोह शुरू होने से पहले रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होगा. कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा वर्ष 2018 के मेधावी विद्यार्थियों के निष्ठा के परिणाम को सम्मान का तिलक लगाया जायेगा. इस दौरान करीब 400 बच्चे सम्मानित किये जायेंगे. प्रभात खबर की ओर से कोडरमा जिले में प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन का यह सातवां वर्ष है.
ऐसे में आयोजन को लेकर व्यापक तैयारी की गयी है. सम्मान समारोह में झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं विज्ञान, वाणिज्य व कला संकाय के मेधावी विद्यार्थियों के साथ ही सीबीएसइ बोर्ड 10वीं, 12वीं विज्ञान, वाणिज्य के मेधावी विद्यार्थी व मेडिकल, इंजीनियरिंग में सफल छात्र-छात्राएं, आइसीएसइ बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










