होली खेले रघुवीरा अवध में...

झुमरीतिलैया : शहर में बुधवार को विभिन्न संगठनों, कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. श्री माहुरी भवन में माहुरी वैश्य महिला समिति व बालिका समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. महिलाओं ने होली के पारंपरिक गीत गाकर माहौल को पूरी तरह होलीमय बना दिया. ‘होली खेले […]
झुमरीतिलैया : शहर में बुधवार को विभिन्न संगठनों, कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. श्री माहुरी भवन में माहुरी वैश्य महिला समिति व बालिका समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. महिलाओं ने होली के पारंपरिक गीत गाकर माहौल को पूरी तरह होलीमय बना दिया. ‘होली खेले रघुवीरा, होलिया में उड़े है गुलाल, बलम पिचकारी आदि गीत पर जम कर महिला समिति व बालिका समिति के सदस्यों ने ठुमके लगायें.
केंद्रीय माहुरी महिला समिति उपाध्यक्ष सुनीता सेठ ने लोगो से शांतिपूर्वक व सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की. अध्य्क्ष दिपाली भदानी ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई का जीत का त्योहार है. कार्यक्रम में सचिव आरती भदानी, बालिका समिति अध्य्क्ष आयुषी भदानी, सचिव अंकिता एकघरा, वर्षा भदानी, पूनम सेठ, अनुराधा एकघरा, रेणु बरगवे, रीना कंदवे, ललिता भदानी, सोनल सेठ, शीतल कपसिमे, अंजली अठघरा, दीपा भदानी, नीलम अठघरा, रेणु कपसिमे, दीपा भदानी, रश्मि कपसिमे, सीमा आर्या, नूतन आर्या, कुमकुम भदानी, किरण देवी, मीनू देवी, साक्षी भदानी, नेहा भदानी, अमीषा भदानी, कविता आर्या एवं माहुरी मंडल व नवयुवक समिति के सदस्य समेत समाज की सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




