सरकार कर रही है बापू के सपनों को पूरा

जयनगर: गांधी जयंती के अवसर पर प्रखंड के रूपायडीह स्थित गांधी मैदान में जिप सदस्य मुनिया देवी, उनके प्रतिनिधि केदारनाथ यादव व स्थानीय लोगों द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. पुरुष वर्ग में बडानो व यदुटांड की टीम के बीच तथा महिला वर्ग में खूंटी व रांची की टीम के बीच मैच खेला गया. […]
वहीं महिला वर्ग में खूंटी की टीम 6-0 से जीती. निर्णायक नागेश्वर राणा व संजय थे. मौके पर डाॅ रवींद्र राय ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार बापू के सपनों को साकार करने में लगी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत कर पूरे देश को स्वच्छ बनाने की ठानी है. स्वच्छता अभियान लोगों के बीच आंदोलन का रूप लेता जा रहा है. भाजपा सरकार सिर्फ वादे नहीं करती है, बल्कि काम करके दिखाती है. वहीं विधायक प्रो जानकी यादव ने कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. भाजपा सरकार इन प्रतिभाओं को निखारने में लगी है. खेल के विकास के क्षेत्र में भी सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है. पूर्व विधायक अमित कुमार खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि बालिकाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




