सभी बच्चों में शुरू से ही संस्कार भरने की कोशिश करें : शालिनी

झुमरीतिलैया: जैन भवन के सभागार में भारत विकास परिषद के तत्वाधान मे स्कूली बच्चों के लिए राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत की उपाध्यक्ष कुलवीर सलूजा, परिषद के अध्यक्ष रामरतन महर्षि, सचिव रामप्रवेश पांडेय व संरक्षक दीन दयाल केडिया ने […]
अध्यक्ष रामरतन महर्षि ने कहा कि हमारा उद्देश्य संस्था के पांचों आयामों को ध्यान में रखते हुए अपनी गतिविधि से समाज का हित करना है. कार्यक्रम में ग्रिजली विद्यालय तिलैया डैम, मेरेडियन स्कूल, शिवतारा शिशु मंदिर, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सेक्रेड हर्ट स्कूल, एसवी पब्लिक स्कूल, आदर्श प्लस टू उवि मधवाटांड व विक्रमशिला विद्या पीठ के विद्यार्थियों ने भाग लिया. निर्णायक में प्राचार्य भुपेंद्र ठाकुर, विजय सिंह, आसीम मुखर्जी आदि शामिल थे.
इस अवसर पर रामप्रवेश पांडेय, डाॅ नरेश पंडित, जूही दास गुप्ता, सुनील बडगवे, प्रो कैलाश राणा, सुरेश जैन, नारायण सिंह, बी बी दास, महेश्वर प्रसाद, प्रो नीरा सिन्हा, कुंज बिहारी त्रिवेदी, सुनीति सेठ, विनोद रजक, निशांत कुमार, सीएन झा, राजेश कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




