राजद ने बिहार सीएम व पीएम का फूंका पुतला

Updated at : 29 Jul 2017 10:38 AM (IST)
विज्ञापन
राजद ने बिहार सीएम व पीएम का फूंका पुतला

झुमरीतिलैया. भाजपा-जदयू गठबंधन को जनता के साथ धोखा व राजद के साथ विश्वासघात करार देते हुए राजद कार्यकर्ता नीतीश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतर आये. शहर की सड़कों पर उन्होंने आक्रोश मार्च निकाला. स्टेशन रोड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष अनवारुल हक […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया. भाजपा-जदयू गठबंधन को जनता के साथ धोखा व राजद के साथ विश्वासघात करार देते हुए राजद कार्यकर्ता नीतीश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतर आये. शहर की सड़कों पर उन्होंने आक्रोश मार्च निकाला. स्टेशन रोड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष अनवारुल हक ने किया. मार्च शहर के श्रम कल्याण से पूर्णिमा टॉकीज होते हुए झंडा चौक पहुंचा कर सभा में तब्दील हुई.

संचालन नगर कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम तुरी ने किया. यहां नीतीश कुमार व नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका. इसके बाद आयोजित नुक्कड़ सभा में जिलाध्यक्ष अनवारूल हक ने कहा कि नीतीश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या की है, वे जनादेश के खिलाफ भाजपा की गोद में जा बैठे. उन्होंने महागंठबंधन में शामिल दलों के साथ धोखाधड़ी की है.

राजद जिला प्रवक्ता सुदर्शन ने कहा कि नीतीश ने जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है. उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि उन पर 302 का केस दर्ज है, लेकिन उन्होंने केस बंद करवा दिया. जिला कोषाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि नीतीश ने राजद सुप्रीमो के पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है, जनता उन्हें माफ नहीं करेगी. मौके पर जिला महासचिव बासुदेव यादव, प्रो बीरेंद्र यादव, उदय सिंह, मंजूर आलम, उमा शंकर यादव, अभिषेक रंजन, शैलेश कुमार शोलू, जयशंकर प्रसाद, दिलीप शर्मा, जिला महिला अध्यक्ष शांति प्रिया, प्रमुख सावित्री देवी, सुरेंद्र यादव, चंद्रदेव यादव, अर्जुन यादव, सोनू पहाड़ी, राम बालक चौधरी, बसंत, विमल, विनोद, सिकंदर, सोनू, संजय, विकास, सोहैल, राजू, रवि, गिरधारी, नवीन जैन मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola