प्रेमी से मिलने के बाद घर लौटी थी 18 वर्षीय युवती, अगली रात उसी के खाली घर में फंदे से लटका मिला शव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रेमी से अनबन के बाद घर लौटी 18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी के खाली घर में फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने जताया शक, पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन

खूंटी. अड़की थाना क्षेत्र के हूंठ गांव में रविवार की रात 18 वर्षीय हिस्सी कुमारी ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के खाली घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान मारंगहादा थाना क्षेत्र के लांदूप, टोला बोकरा हेसा निवासी हिस्सी कुमारी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

मृतका की सहेली के अनुसार, शनिवार को हिस्सी अपने प्रेमी ऋषि मुंडा से मिलने मारंगहादा बाजार गयी थी. वहां ऋषि के किसी अन्य युवती से संबंध होने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई. सहेलियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसके बाद हिस्सी घर लौट गयी. रविवार को भी दोनों के बीच फोन पर काफी देर तक बातचीत हुई थी.

बताया गया कि रविवार रात खाना खाने के बाद हिस्सी घर से निकलकर पैदल हूंठ गांव स्थित ऋषि के घर पहुंची. उस समय घर खाली था. उसने कथित तौर पर अंदर से दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली. रात में ऋषि घर लौटा, तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उसने सुबह खिड़की से अंदर देखा, जहां हिस्सी का शव फंदे से लटका मिला.

घटना की सूचना परिजनों और अड़की पुलिस को दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और ऋषि मुंडा समेत मृतका के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola