मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए दस्तावेजों का सत्यापन, 14 अक्टूबर तक निस्तारण

Updated:
विज्ञापन

जनसुनवाई करती कर्रा बीडीओ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए एसआइआर के तहत दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है. 14 अक्टूबर तक दावा-आपत्तियों का निस्तारण होगा.

विज्ञापन

खूंटी. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत उपायुक्त मो. जावेद हुसैन के नेतृत्व में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया चल रही है. इसके तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मतदाताओं से प्राप्त दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं.

विज्ञापन

इन दस्तावेजों के आधार पर हो रहा सत्यापन

जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, मैट्रिक या अन्य मान्यता प्राप्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, स्थायी निवास, जाति और वन अधिकार प्रमाण-पत्र समेत सरकारी कर्मचारी व पेंशनभोगी पहचान पत्र के आधार पर सत्यापन किया जा रहा है.

दावे-आपत्तियों का किया जा रहा निस्तारण

दस्तावेजों की जांच और सुनवाई के बाद पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने, आवश्यक संशोधन तथा दावा-आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण किया जा रहा है. एसआइआर के तहत दावों और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 14 अक्टूबर तक चलेगी.

शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची बनाने का लक्ष्य

उपायुक्त ने कहा कि एसआइआर का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है. उन्होंने अधिकारियों को पात्र नागरिकों के मामलों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola