खेलो झारखंड में दिखेगी विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा, प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता का दीप जलाकर उद्घाटन करते बीडीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तोरपा के संत जोसेफ हाई स्कूल में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

तोरपा. संत जोसेफ हाई स्कूल मैदान में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. बीडीओ नवीन चंद्र झा, प्रमुख रोहित सुरीन, उप प्रमुख संतोष कर, पूर्व उप प्रमुख सोफिया सुल्ताना, सिस्टर मरियलेना और मुखिया जॉन तोपनो ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया.

विज्ञापन

कई स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

प्रतियोगिता में 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़, रिले रेस, कबड्डी सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया.

खेल से अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास

बीडीओ ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है. खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है.

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे चयनित खिलाड़ी

बीपीओ नरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को पहचान कर बेहतर मंच उपलब्ध कराना है. प्रखंड स्तर पर चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

कार्यक्रम का संचालन रजनी बागे ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola