सड़क पर अचानक आया जानवर, बचाने में बेकाबू हुआ दलिया लदा ट्रक; सर्वो घाटी में पलटा

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त दलिया लदा ट्रक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रनिया-सिमडेगा मार्ग पर सर्वो घाटी में जानवर को बचाने के चक्कर में दलिया लदा ट्रक पलट गया. हादसे में चालक घायल हो गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

रनिया. रामगढ़ से राउरकेला जा रहा दलिया लदा ट्रक शुक्रवार को रनिया-सिमडेगा मुख्य मार्ग स्थित सर्वो घाटी में दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे पलट गया. जानकारी के अनुसार ट्रक में आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित होने वाला दलिया लदा था.

विज्ञापन

जानवर को बचाने में चालक ने खोया नियंत्रण

सर्वो घाटी में अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया. उसे बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आयीं.

स्थानीय लोगों ने की घायल चालक की मदद

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल चालक की मदद की. दुर्घटना के कारण कुछ देर तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा. बाद में स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को सड़क से हटाया गया.

ट्रक को भी पहुंचा नुकसान

हादसे में ट्रक को भी नुकसान पहुंचा. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola