निर्माणाधीन दूसरे तल्ले का छज्जा गिरा

Updated at : 23 Jun 2024 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
निर्माणाधीन दूसरे तल्ले का छज्जा गिरा

राहे प्रखंड के कोटांगदाग गांव में 50 लाख की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माणाधीन तल्ले का छज्जा गिरा

विज्ञापन

सोनाहातू/राहे. ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत राहे प्रखंड के कोटांगदाग गांव में 50 लाख की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कार्य किया जा रहा है. शुक्रवार को भवन का दूसरे तल्ले की ढलाई की गयी. दोपहर तक ढलाई हुई और शाम में छज्जा का एक हिस्सा गिर गया. छज्जा गिरने से ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है. छज्जा गिरने की सूचना पर स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों ने भी भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और संवेदक पर निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने बताया कि निम्न स्तर की सेंटरिंग की गयी थी. सेंटरिंग छत की ढलाई का भार सहन नहीं कर पाया तथा ढलाई के दौरान वाइब्रेट मशीन के प्रयोग से छज्जा गिर गया. इस संबध में निर्माण कार्य को देख रहे कनीय अभियंता राहुल कुमार ने कहा की राजमिस्त्री की गलती के कारण छत का छज्जा गिरा है. कहीं कोई अनियमितता नहीं है. ढलाई के दौरान वाइब्रेट मशीन छज्जा में चला दिया गया. जिससे एक हिस्सा गिरा है. संवेदक की जिम्मेवारी है कि छत को अच्छे से ढलाई करेगा.

इधर-

जेबीकेएसएस के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने किया निरीक्षण

राहे –

कोटांगदाग गांव में निर्माणधीन उपस्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य में गड़बड़ी के शिकायत की सूचना पर जेबीकेएसएस केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो रविवार को गांव पहुंच कर भवन निर्माण का निरीक्षण किया. निरीक्षण के उपरांत कार्य का क्वालिटी का जानकारी मिस्त्री, मजदूर ,मुंशी और ठिकेदार से लिया. विभागीय इंजीनियर से बात कर क्वालिटी और एस्टीमेट के अनुरूप काम करने को कहा.

इस दौरान देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि भवन निर्माण में गड़बड़ी बर्दास्त नहीं किया जायेगा, गड़बड़ी का जांच कर दोषीदार को करवाई किया जाय अन्यथा आंदोलन के बाध्य होंगे .

फोटो-1.गिरा हुआ छत का हिस्सा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola