खूंटी में टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला युवाओं का साथ, 14 एनएसएस कैडेट्स समेत 88 बने वालंटियर
कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network
स्थानीय बिरसा कॉलेज में टीबी जागरूकता कार्यक्रम के तहत 88 युवाओं को माई भारत वॉलंटियर के रूप में पंजीकृत किया गया. ये युवा अब टीबी मरीजों को मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करेंगे.
खूंटी. स्थानीय बिरसा कॉलेज में मंगलवार को विद्यार्थियों और एनएसएस कैडेट्स के बीच टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में युवाओं से टीबी मुक्त भारत अभियान से जुड़ने की अपील की गयी. इस दौरान टीबी मुक्त भारत मोबाइल एप के माध्यम से 88 विद्यार्थियों और युवाओं का माई भारत वालंटियर के रूप में पंजीकरण किया गया.
टीबी मरीजों को देंगे मनोवैज्ञानिक सहयोग
पंजीकृत युवाओं में 14 एनएसएस कैडेट्स और 74 अन्य युवा शामिल हैं. डीपीसी मोहन मुंडा ने बताया कि पंजीकृत युवा जिले में इलाजरत टीबी मरीजों को मनोवैज्ञानिक सहायता देने में सहयोग करेंगे.
कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पुष्पा सुरीन, डॉ. जया कच्छप, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए