पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर खूंटी में गोष्ठी, पंचायत स्तर तक चलेगा जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल वक्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कांग्रेस ने पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक गोष्ठी आयोजित की. इसमें कानून को झारखंड में लागू करने और ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

खूंटी. आदिवासी कांग्रेस कमेटी के बैनर तले मंगलवार को सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय परिसर में पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गोष्ठी सह बैठक हुई. बैठक में पेसा कानून के प्रावधानों को झारखंड में लागू करने और ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने को लेकर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

झारखंड में नियम लागू करने की मांग

वक्ताओं ने कहा कि पेसा कानून आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन और स्वशासन के अधिकारों से जुडा महत्वपूर्ण कानून है. झारखंड जैसे आदिवासी बहुल राज्य में इसके प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता है. बैठक में सर्वसम्मति से सरकार से पेसा कानून के नियमों को अविलंब झारखंड में लागू करने का आग्रह करने का निर्णय लिया गया.

सभी जिलों में गोष्ठी कराने का निर्णय

बैठक में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने के लिए पंचायत स्तर तक जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. साथ ही झारखंड के सभी जिलों में पेसा कानून को लेकर इसी तरह की गोष्ठियां आयोजित करने पर सहमति बनी.

बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी प्रकोष्ठों की कोऑर्डिनेटर दयामनी बारला, जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज उरांव, प्रदेश संगठन महासचिव सुनीत शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता और विधानसभा प्रभारी हिमांशु सहित अन्य मौजूद थे. मौके पर विलसन तोपनो, एलेक्सियूस परधिया, बसंत बालमुचू, रोयल बाखला, संदीप सांगा, अल्बर्ट होरो, भीमसेंट लोहरा, बिनसाय मुंडा, जोसेफ होरो, ओन हेरेंज सहित अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola