ePaper

जिले में पंचायत स्तर पर शुरू होंगे पांच बालू घाट

Updated at : 07 Jan 2025 5:05 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में पंचायत स्तर पर शुरू होंगे पांच बालू घाट

जिले में सस्ता बालू उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से पंचायत स्तर पर कैटेगरी-1 के पांच बालू घाटों का संचालन जल्द शुरू किया जायेगा.

विज्ञापन

समाहरणालय में उपायुक्त ने मुखिया और जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

प्रति ट्रैक्टर 100 रुपये का चालान काटने और राशि खाता में जमा करने का निर्देश

व्यवसायिक उपयोग नहीं करने और केवल सीमांकन क्षेत्र से ही उठाव का आदेश

प्रतिनिधि, खूंटी

जिले में सस्ता बालू उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से पंचायत स्तर पर कैटेगरी-1 के पांच बालू घाटों का संचालन जल्द शुरू किया जायेगा. इसमें कर्रा के सुंगी पंचायत, तोरपा के दियांकेल और चुरगी, मुरहू के माहिल और गनालोया पंचायत के बालू घाट शामिल है. बालू घाट शुरू करने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय में उपायुक्त लोकेश मिश्र की अध्यक्षता में संबंधित पंचायत के मुखिया और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई. उपायुक्त ने कहा कि यह खूंटी जिला में पहली बार कैटेगरी-1 बालू घाटों का संचालन प्रारंभ होने जा रहा है. संचालन के दौरान सरकार के सभी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए पूरी पारदर्शिता और वैध प्रक्रिया सुनिश्चित करें. उपायुक्त ने संबंधित बीडीओ और सीओ को बालू घाटों का सीमांकन करने का निर्देश दिया. उन्होंने बालू घाट से प्रति ट्रैक्टर 100 रुपये का चालान काटने और राशि को खाता में जमा करने के लिए कहा है. घाटों में जेसीबी और हाइवा का उपयोग पर प्रतिबंध लगाया. वहीं बालू लेने वाले का विवरण रजिस्टर में दर्ज करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने बालू का व्यवसायिक उपयोग नहीं करने और केवल सीमांकन क्षेत्र से ही बालू का उठाव करने का निर्देश दिया. वहीं किसी प्रकार का भंडारण या बिक्री नहीं करने के लिए कहा. उपायुक्त ने कहा कि यह पहल केवल बालू की किफायती और सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने तक सीमित नहीं है. इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और राजस्व में पारदर्शिता भी है. उन्होंने केवल वैद्य घाट से ही बालू की खरीदारी करने की अपील की है. मौके पर एसडीओ दीपेश कुमारी, जिला खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, मुखिया और अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola