केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के समक्ष रखी समस्याएं

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के समक्ष रखी समस्याएं

विज्ञापन

खूंटी : उपायुक्त से मिलते प्रतिनिधिखूंटी. जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पहान व मनोज कुमार ने केंद्रीय मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा से मुलाकात की. उन्हें नगर पंचायत और खूंटी जिले की समस्याओं की जानकारी दी. मुरहू में बढ़ते टायफायड और मलेरिया की भी जानकारी दी. मंत्री ने शहर के व्यवसायी संघ, चेंबर ऑफ काॅमर्स के द्वारा दुकानों को बंद करने के निर्णय की सराहना करते हुए उपायुक्त शशि रंजन से संपर्क कर यथासंभव मदद करने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

नपं अध्यक्ष अर्जुन पहान, उपाध्यक्ष राखी कश्यप, जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, चेंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष विनोद जायसवाल, जिला व्यवसायी संघ के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, पार्षद सोनू कुमार ने उपायुक्त शशि रंजन से मुलाकात कर शहर में एक अगस्त से 14 अगस्त तक अपनी-अपनी दुकानें बंद करने के निर्णय को रखा. इस संबंध में उपायुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा. जिला सांसद प्रतिनिध ने बताया कि उपायुक्त ने शहरवासियों के निर्णय की सराहना की, लेकिन सरकार के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने किसी प्रकार का समर्थन नहीं दिया है. उपायुक्त ने हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया है.

posted : sameer oraon

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola