सामाजिक कार्यों के लिए प्रदान को मिला टाइम्स ऑफ इंडिया सोशल इम्पैक्ट अवार्ड

Updated:
विज्ञापन

अवार्ड लेते प्रदान के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर | Prabhat Khabar Network

सामाजिक कार्यों के लिए प्रदान संस्था को टाइम्स ऑफ इंडिया सोशल इम्पैक्ट अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया. मुंबई में आयोजित समारोह में संस्था को यह गौरव मिला.

विज्ञापन

तोरपा. सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और सामूहिक प्रयासों के लिए खूंटी समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत स्वयंसेवी संस्था प्रदान को टाइम्स ऑफ इंडिया सोशल इम्पैक्ट अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया. शुक्रवार को मुंबई के होटल ताज में आयोजित समारोह में प्रदान के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर सरोज महापात्रा और सपर्णो चटर्जी ने अवार्ड ग्रहण किया. टाइम्स ऑफ इंडिया के एमडी रोहित शरण ने उन्हें सम्मानित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सम्मान को बताया सामूहिक प्रयासों का परिणाम

सम्मान मिलने पर प्रदान झारखंड के प्रेम शंकर ने आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान संस्था के लिए केवल एक पुरस्कार नहीं है, बल्कि इससे जुड़े लोगों, सहयोगी संस्थाओं, साझेदारों और शुभचिंतकों के सामूहिक प्रयासों का प्रतिबिंब है. उन्होंने इस सम्मान के लिए सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola