खूंटी में CRPF का बड़ा अभियान, एक साथ लगाए 300 से अधिक पौधे; पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ
पौधारोपण करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network
खूंटी के जियारप्पा में सीआरपीएफ 94वीं बटालियन और रोटरी क्लब ने मिलकर 300 से अधिक पौधे लगाए. पर्यावरण संरक्षण के लिए जवानों ने ली शपथ.
खूंटी. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 94वीं बटालियन द्वारा रोटरी क्लब खूंटी के साथ शुक्रवार को खूंटी के जियारप्पा में पौधारोपण किया गया. इस अवसर पर 300 से अधिक पौधे लगाए गए.
पेड़ों की कटाई मानव अस्तित्व के लिए खतरा
इस अवसर पर सीआरपीएफ रांची रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि मानव जीवन को सुखी, समृद्ध और संतुलित बनाए रखने में पेड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका है. भौतिक प्रगति की होड़ में तेजी से हो रही पेड़ों की कटाई पर्यावरण के साथ-साथ मानव अस्तित्व के लिए भी गंभीर खतरा है.
उन्होंने कहा कि मानव जीवन के अस्तित्व और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण जरूरी है. उन्होंने जवानों को भविष्य में भी समय-समय पर वृक्षारोपण करने और लगाए गए पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित किया.
पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ
इस दौरान पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई. मौके पर 94वीं बटालियन के उप कमांडेंट रवि शंकर, निरीक्षक (जीडी) अजीत कुमार ठाकुर और अन्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए