नेहरू कप हॉकी में खूंटी के खिलाड़ियों की होगी अग्निपरीक्षा, अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में मुकाबले
खूंटी में आज से जिला स्तरीय नेहरू कप हॉकी टूर्नामेंट शुरू हो रहा है. बिरसा मुंडा स्टेडियम सहित विभिन्न मैदानों पर अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे. यह प्रतियोगिता राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन का मंच बनेगी.
खूंटी. जिला स्तरीय नेहरू कप हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन बुधवार को किया जायेगा. प्रतियोगिता बिरसा मुंडा स्टेडियम, एस प्लस टू हाईस्कूल मैदान और बिरसा मुंडा कॉलेज मैदान में होगी. इसमें जिले के सभी प्रखंडों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.
अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में होंगे मुकाबले
प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक तथा अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग के मुकाबले होंगे. आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. प्रतियोगिता का उद्घाटन उपायुक्त जावेद हुसैन और डीडीसी करेंगे.
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन
जिला स्तर पर चयनित विजेता प्रतिभागी 19 से 21 सितंबर तक आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. डीईओ दीप्ति कुमारी ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए