मुरहू में गणेश महोत्सव का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; शाम को हुआ प्रसाद वितरण
पूजा पंडाल के उद्घाटन के बाद पूर्व विधायक | Prabhat Khabar Network
खूंटी के मुरहू और शहर में गणेश महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ हुआ. दोनों जगहों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकालकर अपनी आस्था व्यक्त की.
खूंटी. मुरहू के महादेव मंडा में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में दस दिवसीय गणेश महोत्सव की मंगलवार को शुरुआत हुई. इस अवसर पर सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली. इसमें महिलाएं और अन्य श्रद्धालु शामिल हुए. मुरहू प्रखंड कार्यालय परिसर से श्रद्धालु जल लेकर पैदल महादेव मंडा पहुंचे. इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए गए. दोपहर में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने पूजा पंडाल का फीता काटकर उद्घाटन किया. उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली और तरक्की की कामना की. उन्होंने कहा कि भगवान गणेश प्रथम पूज्य देव हैं और किसी भी शुभ कार्य से पहले उनकी आराधना की जाती है. उन्होंने आयोजन के लिए समिति की सराहना की. शाम को आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर मुखिया ज्योति ढोढराय, अध्यक्ष शशि कुमार गुप्ता सहित समिति के सदस्य मौजूद थे.
खूंटी में भी गणेश पूजा का आयोजन
खूंटी शहर के नेताजी चौक स्थित महात्मा गांधी धर्मशाला परिसर में बप्पा मोरया पूजा समिति के तत्वावधान में चार दिवसीय गणपति महोत्सव शुरू हुआ. नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. मौके पर प्रिया मुंडा, विजय मुंडा, कविता वर्मा, शुभम कुमार सहित अन्य मौजूद थे. मिश्रा टोली और बेला हाथी रोड में भी गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए