करम पर्व पर मानपुर में जुटे ग्रामीण, मांदर-सरना गमछा वितरण के साथ दी गयी पर्व की शुभकामनाएं

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

करम पर्व पर मानपुर गांव में समाजसेवी अजीत मुंडा ने ग्रामीणों को मांदर और सरना गमछा वितरित किए. झामुमो नेता हेमंत तोपनो ने दी पर्व की शुभकामनाएं, जो प्रकृति और संस्कृति का प्रतीक है.

विज्ञापन

कर्रा. प्रखंड के मानपुर गांव में मंगलवार को करम पर्व के अवसर पर समाजसेवी अजीत मुंडा ने ग्रामीणों के बीच मांदर और सरना गमछा वितरित किया. मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य हेमंत तोपनो ने ग्रामीणों को करम पर्व की शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

हेमंत तोपनो ने कहा कि करम पर्व प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा प्रमुख पर्व है. यह आदिवासी समाज की परंपरा, संस्कृति और रीति-रिवाजों का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि महिलाएं उपवास रखकर पर्व की आराधना करती हैं, जबकि पाहन द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद पर्व की शुरुआत की जाती है.

कार्यक्रम में जीवन तिर्की, राम मुंडा, मंगल मुंडा, पाहन मनीत उरांव, चंदा उरांव, तेंबा उरांव, भौवा उरांव, संदीप उरांव, रमेश उरांव, अनिल उरांव, पंचू उरांव, संतोष उरांव, जागरण उरांव, संजय केरकेट्टा, गुड्डू कच्छप, प्रेम होरो समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola