अपहरण कर अज्ञात अपराधियों ने की निर्मम हत्या
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन
रनिया थाना क्षेत्र के तांबा जंगल में अपराधियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी
विज्ञापन
प्रतिनिधि, रनिया.
रनिया थाना क्षेत्र के तांबा जंगल में अपराधियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी. मृतक की पहचान राधेश्याम साहू उर्फ राधे मिस्त्री (44) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार रविवार देर रात लगभग तीन बजे चार-पांच की संख्या में अज्ञात अपराधी बोलेरो कार से राधेश्याम साहू के किराये के घर पर पहुंचे. वे उन्हें जबरन अपने साथ ले गये. अपराधी राधेश्याम तथा उनकी स्कूटी को भी साथ ले गये. जिस जगह से अपराधियों ने उनका अपहरण किया, वह रनिया थाना और प्रखंड मुख्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर है. अगवा किये जाने के बाद राधेश्याम की पत्नी ने तत्काल रनिया थाना पहुंचकर पति के अपहरण की सूचना दी तथा पुलिस से मदद की गुहार लगायी थी. इसके बाद सोमवार सुबह तांबा-केनबाकी पथ स्थित तांबा जंगल में उनका शव बरामद किया गया. अपराधियों ने राधेश्याम के सिर को पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. इसके बाद शव के ऊपर स्कूटी को रख दिया. सोमवार की सुबह साप्ताहिक हाट जा रहे राहगीरों की नजर सड़क किनारे स्कूटी के नीचे दबे शव पर पड़ी. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलने पर तोरपा एसडीपीओ विजय कुमार और रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दी है. मृतक राधेश्याम साहू उर्फ राधे मिस्त्री मूलरूप से खूंटी जिले के तपकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डिगरी गांव के निवासी थे. वे रनिया में पिछले कई वर्षों से किराये के मकान में रहकर प्रखंड कार्यालय के समीप मोटरसाइकिल गैरेज का संचालन करते थे.लगातार दो हत्याकांड से सनसनी :
रनिया थाना क्षेत्र में लगातार दो हत्याकांड के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है. रविवार देर रात राधेश्याम साहू की हत्या के पूर्व गुरुवार की शाम को रनिया के बांगरकुलम गांव में वृद्ध महिला पुटकी देवी की हत्या कर दी गयी थी. हत्याकांड में पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके ही दो पोते सोनू झोरा और जतरू झोरा को गिरफ्तार की जेल भेज दिया है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन