खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ तोरपा में 19 सितंबर को धरना, झामुमो ने बनाई रणनीति
बैठक में शामिल झामुमो कार्यकर्त्ता | Prabhat Khabar Network
झामुमो कार्यकर्ताओं ने खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ 19 सितंबर को तोरपा में होने वाले धरना-प्रदर्शन की रणनीति बनाई है. बैठक में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई.
तोरपा. खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ 19 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय पर होने वाले धरना-प्रदर्शन को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को हुई. बैठक में धरना में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गयी.
पंचायत स्तर से लोगों को जुटाने की तैयारी
बैठक में प्रत्येक पंचायत से लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी. कार्यकर्ताओं से पंचायत स्तर पर संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को धरना में शामिल कराने की अपील की गयी.
बैठक में महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशांति कोंनगाड़ी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमृत हेमरोम, मोजीर अंसारी, प्रदीप केशरी, जयदीप तोपनो, शिशिर तोपनो और सुहैल खान उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए