पॉली हाउस व शेड नेट फार्मिंग की जानकारी दी

Updated:
विज्ञापन

बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी के द्वारा आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हो गया.

विज्ञापन

खूंटी. बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी के द्वारा आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हो गया. प्रशिक्षण में विभिन्न प्रखंडों से आये प्रशिक्षुओं को पॉली हाउस और शेड नेट फार्मिंग की जानकारी दी गयी. मुख्य रूप से उन्हें उन्नत बीजों और खाद, खेती में कीटनाशक के इस्तेमाल, कम्पोस्ट खाद निर्माण तथा मौसमी प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया. अंत में सम्पूर्ण प्रशिक्षण का नेशनल अकादमी ऑफ रुडसेटी से आये रघुनंदन और पीके सिंहदेव ने मूल्यांकन और प्रमाणीकरण किया. उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण के बारे में व्यक्तिगत रूप से जानकारी ली. समापन समारोह के अंत में प्रशिक्षक और वरिष्ठ संकाय सुशील कुमार ने प्रशिक्षुओं को वर्तमान बैंकिंग सुविधाओं एवं योजनाओं से अवगत कराया. उन्हें व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. वहीं सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने केसीसी ऋण के लिए आवेदन पत्र भरा. मौके पर संजय कुमार, सतनाम कंडुलना, जितेंद्र महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola