खूंटी-चाईबासा पथ पर पकड़ा गया लकड़ी लदा पिकअप, 14 बोटा बरामद; चालक गिरफ्तार
गिरफतार चालक | Prabhat Khabar Network
खूंटी में पुलिस ने खूंटी-चाईबासा पथ पर अवैध लकड़ी से लदे पिकअप वैन को जब्त किया है. वाहन से 14 बोटा लकड़ी बरामद हुई और चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
खूंटी. मुरहू थाना क्षेत्र में खूंटी-चाईबासा पथ पर मुरहू ब्लॉक के समीप पुलिस ने सोमवार सुबह अवैध लकड़ी लदे टाटा इंट्रा पिकअप वैन को पकड़ा. वाहन से 14 पीस लकड़ी के बोटा बरामद किये गये. पुलिस ने चालक बानो थाना क्षेत्र के ओलहन गांव निवासी पवन मुंडा को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया.
पुलिस के अनुसार, बंदगांव की ओर से टाटा इंट्रा वाहन (जेएच 01 ईएन 9039) तेज गति से खूंटी की ओर जा रहा था. संदेह होने पर पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की. जांच के दौरान वाहन में लकड़ी के 14 बोटा मिले. पुलिस ने वाहन जब्त कर मुरहू थाना परिसर में रखा है.
पुलिस के अनुसार पूछताछ में चालक ने बताया कि लकड़ी मुरहू के आजाद बस्ती निवासी पप्पी खान की है. लकड़ी को रूमुतकेल में वाहन पर लोड कराया गया था और खूंटी के डीएवी रोड स्थित जफिरूल खान के टिंबर में पहुंचाया जाना था. पुलिस ने मामले में चालक पवन मुंडा, पप्पी खान, टिंबर मालिक जफिरूल खान, ओलहन निवासी बिरसा मुंडा समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.
अभियान में एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी नायल गोडवीन केरकेट्टा समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए