राहे में उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का संपन्न

Updated:
विज्ञापन
राहे में उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का संपन्न

राहे प्रखंड के चुतरूडीह गांव में पांच दिवसीय उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया.

विज्ञापन

सोनाहातू/राहे. राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत झारखंड सामाजिक कल्याण संस्थान, राहे प्रखंड के चुतरूडीह गांव में पांच दिवसीय उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया. हार्प प्लांडु के विशेषज्ञ विजय कुमार सिंह ने किसानों को फल, सब्जी, फूल, मसाले आदि की उन्नत खेती, जैविक खेती, पॉली हाउस प्रबंधन और एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन जैसी तकनीकों की जानकारी दी. मुख्य अतिथि राहे प्रखंड के जिला परिषद सदस्य बादल महतो ने कहा कि किसानों को स्वावलंबी बनाने में प्रशिक्षण लाभदायी होगा. संस्था के सचिव भुवनेश्वर महतो ने बताया कि 50 सोनाहातू व राहे के महिला पुरुष किसानों को प्रशिक्षण देकर प्रमाण पत्र के साथ-साथ कुदाल, खुरपी आदि का भी वितरण किया गया. इस अवसर पर लोवाहतु पंचायत की मुखिया रंभावती देवी, पंचायत समिति सदस्य निधि देवी, संहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akhilesh Mahto

लेखक के बारे में

By Akhilesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola