महतो टोली में गणेश पूजा का शुभारंभ, नीलकंठ सिंह मुंडा बोले- धार्मिक आयोजन सामाजिक सौहार्द का माध्यम
गणेश पूजा पंडाल का नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया उद्घाटन | Prabhat Khabar Network
महतो टोली में गणेश पूजा का भव्य शुभारंभ हुआ. पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया. उन्होंने धार्मिक आयोजनों को सामाजिक सौहार्द का माध्यम बताया.
कर्रा. महतो टोली स्थित गणेश पूजा पंडाल का मंगलवार को पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह पूर्व खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने फीता काटकर उद्घाटन किया. पूजा समिति के सदस्यों ने उन्हें चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया. उद्घाटन के बाद नीलकंठ सिंह मुंडा ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की.
धार्मिक आयोजन सामाजिक सौहार्द का माध्यम
नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं और श्रद्धालुओं के कष्ट दूर करते हैं. सच्चे मन से उनकी आराधना करने वालों की मनोकामना पूरी होती है. उन्होंने क्षेत्र में हरियाली, खुशहाली और शांति बनाये रखने तथा लोगों को महामारी जैसी बीमारियों से सुरक्षित रखने की प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन लोगों को जोड़ने के साथ सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम भी हैं.
मौके पर भाजपा कर्रा मंडल अध्यक्ष किशोर बड़ाईक, बालकिशुन महतो, दिलीप सिन्हा, आशीष कुमार मेहता समेत पूजा समिति के सदस्य और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए