कर्रा के माधो मुंडा का आकस्मिक निधन, सेना में कैप्टन रहे थे; एसएपी हजारीबाग में दे रहे थे सेवा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कर्रा के पूर्व सेना कैप्टन और SAP जवान माधो मुंडा का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे हजारीबाग SAP में कार्यरत थे।

विज्ञापन

कर्रा. पूर्व सेना कैप्टन और झारखंड आर्म्ड पुलिस (एसएपी) के जवान माधो मुंडा का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया. जानकारी के अनुसार करम पर्व की छुट्टी में घर लौटने के दौरान दोपहर करीब तीन बजे उनका निधन हुआ. वे आदिवासी 21 पड़हा पिस्का नगड़ी के अध्यक्ष विजय धान के चाचा थे.

विज्ञापन

माधो मुंडा भारतीय सेना में कैप्टन पद पर सेवा दे चुके थे. सेवानिवृत्ति के बाद वे एसएपी, हजारीबाग में कार्यरत थे. उनके निधन की खबर से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र में शोक की लहर है. परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 23 सितंबर को सुबह 11 बजे पैतृक गांव हरदीगढ़ा में किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola