शिक्षक दिवस पर कमंता में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, आठ टीमों ने लिया हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता के उद्घाटन पर अतिथि और खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

खूंटी के कमंता खेल मैदान में शिक्षक दिवस के अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई. इसमें कई खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया है.

विज्ञापन

खूंटी. शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शहर के कमंता खेल मैदान में कमंता वार्ड संख्या 19 के तत्वावधान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई. प्रतियोगिता का उद्घाटन वार्ड पार्षद ममता कुमारी ने किया. प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया है. फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

बच्चों और महिलाओं के लिए भी हुई प्रतियोगिताएं

आयोजन के दौरान बच्चों के लिए बिस्किट रेस और 100 मीटर दौड़ करायी गयी. वहीं महिलाओं के लिए कुर्सी रेस समेत कई खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. इससे मैदान में दिनभर उत्साह का माहौल रहा.

इनका रहा योगदान

प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने में ग्राम प्रधान अमित संगा, पूर्व वार्ड पार्षद मनोहर नाग, बिमल भेंगरा, दीर्जित संगा, मधुरम मुंडा, प्रदीप भेंगरा, पीटर समेत अन्य लोगों ने योगदान दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola