अफीम की खेती नष्ट करने के लिए जिला प्रशासन ने बनायी टीम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिले में अफीम की खेती के खिलाफ जिला प्रशासन अभियान चला रहा है. इसके तहत मंगलवार को जिला प्रशासन, पुलिस, वन विभाग और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने खूंटी के चालम में अफीम की खेती नष्ट की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी जिले में अफीम की खेती के खिलाफ जिला प्रशासन अभियान चला रहा है. इसके तहत मंगलवार को जिला प्रशासन, पुलिस, वन विभाग और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने खूंटी के चालम में अफीम की खेती नष्ट की. एसडीओ दीपेश कुमारी के नेतृत्व में व्यापक अभियान चलाया गया. इस दौरान दस एकड़ से अधिक भूमि में लगी अफीम की अवैध फसल को नष्ट किया गया. अफीम की फसल को दो ट्रैक्टर से पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया. अभियान के दौरान सीओ और आमीन ने जमीन मालिकों की पहचान की. वहीं, विद्युत विभाग की टीम ने अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने के आरोप में कार्रवाई की. इस दौरान एसडीओ ने कहा कि प्रशासन की पूरी टीम अभियान में लगी है. अफीम की खेती लोगों को बर्बाद कर रही है. कार्रवाई के माध्यम से इस बार सिर्फ खेती को नष्ट नहीं किया जा रहा है. बल्कि जमीन को चिह्नित कर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. उन्होंने कहा कि ग्रामीण अफीम की खेती को लेकर प्रशासन का सहयोग करें और सूचना दें. अफीम की खेती को चिह्नित करने के लिए ड्रोन से निगरानी की जा रही है. इससे हम दस किलोमीटर तक के क्षेत्र में अफीम की खेती को चिह्नित कर सकते हैं. वहीं, सैटेलाइट इमेज का भी उपयोग किया जा रहा है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola