गणपति बप्पा की महाआरती में उमड़ी भीड़, गांधी नगर में आकर्षक विद्युत सज्जा बनी आकर्षण का केंद्र
प्रसाद वितरण में लगी समिति की सदस्य युवतियां | Prabhat Khabar Network
तोपका के गांधी नगर में आयोजित भगवान गणेश की महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. आकर्षक विद्युत सज्जा और भक्तिमय माहौल भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना रहा.
तोरपा. गांधी नगर तोरपा में मंगलवार को आयोजित भगवान गणेश की महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. महाआरती के दौरान पूरा पूजा पंडाल भक्तिमय माहौल में डूबा रहा. श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
महाआरती के बाद बांटा गया प्रसाद
महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. गांधी नगर पूजा समिति से जुड़े युवक-युवतियों की टोली प्रसाद वितरण में जुटी रही. गांधी नगर के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी लोग भगवान गणेश के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.
आकर्षक विद्युत सज्जा बनी आकर्षण का केंद्र
पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की गयी है. शाम के समय पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रही. आकर्षक विद्युत सज्जा और पूजा पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. पूजा को सफल बनाने में समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए