पर्यटन स्थलों पर जुटी भीड़

Updated:
विज्ञापन

2024 के अंतिम रविवार को प्रखंड के पर्यटन स्थल पर सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तोरपा : 2024 के अंतिम रविवार को प्रखंड के पर्यटन स्थल पर सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी. पेरवांघाघ, पंडिपुरिंग, सातधारा, चंचलाघाघ, कारो संगम आदि जगहों पर बड़ी संख्या में सैलानी जुटे. सैलानियों ने पिकनिक का मजा लिया. रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला आदि जगहों के लोग पिकनिक मनाने पहुंचे.

बोटिंग का मजा लिया :

पेरवांघाघ में सैलानियों ने बोटिंग का मजा लिया. पर्यटन मित्रों ने यहां देशी बोट का निर्माण किया है. लाइफ जैकेट पहनाकर बोटिंग करायी जाती है.

पर्यटन मित्र रहे तैनात :

पेरवांघाघ, पंडिपुरिंग आदि पर्यटन स्थल पर पर्यटन मित्र तौनात रहे. वाहनों की पार्किंग से लेकर जलप्रपात तक पर्यटन मित्र तैनात रहे. पंडिपुरिंग के पर्यटन मित्र कृष्णा बड़ाइक ने बताया कि इस रविवार को साल का सबसे ज्यादा सैलानी पिकनिक के लिए पहुंचे.

तोरपा में लगा रहा जाम :

बड़ी संख्या में वाहनों के आवाजाही के कारण तोरपा में दिन भर जाम की स्थिति बनी रही. पेरवांघाघ, पंडिपुरिंग, चंचला घाघ तथा सातधारा जाने के लिए वाहनों को तोरपा से होकर ही गुजरना पड़ता है. रविवार को बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन पिकनिक स्थल की ओर हुआ, जिसके कारण तोरपा में जाम लगा रहा. तोरपा के महावीर चौक तथा कर्रा मोड़ में जाम के कारण लोगों को परेशानी हुई. प्रशासन के लोग जाम हटाते नजर आये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola